What's New

IHBT

 

सी.एस.आई.आर.- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर (हि.प्र.) ने इंडिया इंटरनेशनल साइन्स फेस्टिवल (आई.आई.एस.एफ)-2025 के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में बड़े उत्साह के साथ किया।

 

संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने प्रतिभागियों का स्वागत किया, जिनमें आसपास के क्षेत्रों के स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि आई.आई.एस.एफ -2025 का आयोजन 6 से 9 दिसंबर 2025 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में किया जाएगा तथा इसका उद्देश्य विज्ञान को उत्सव के रूप में मनाना है, जो जिज्ञासा और सीखने को बढ़ावा देता है। डॉ. यादव ने छात्रों को इस राष्ट्रीय आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. शशि धीमान थे। उन्होंने भारत के वैज्ञानिक इतिहास और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ. धीमान ने इस वर्ष के आई.आई.एस.एफ विषय “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए” पर विस्तार से चर्चा की और सभी से वैश्विक कल्याण हेतु आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान आई.आई.एस.एफ में प्रस्तावित गतिविधियों, प्रदर्शनियों और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी साझा की गई। छात्रों ने संस्थान का भ्रमण किया और वैज्ञानिकों के साथ संवाद कर विज्ञान की दुनिया को करीब से जाना। लगभग 300 विद्यार्थियों इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

The CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology (CSIR-IHBT), Palampur, Himachal Pradesh, hosted the Curtain Raiser for the India International Science Festival (IISF)-2025 on November 14, 2025, with great enthusiasm and participation. 

 

Dr. Sudesh Kumar Yadav, Director CSIR-IHBT welcomed the participants that included school and college students from nearby areas. He apprised the gathering that IISF-2025 is scheduled to take place from 6 to 9 December, 2025 at Panjab University, Chandigarh. He emphasized the festival’s aim of celebrating science by fostering curiosity, learning, and engagement, and encouraged students to actively participate in this vibrant national event.  

 

The keynote address was delivered by Dr. Shashi Dhiman, Professor of Physics at Himachal Pradesh University, Shimla. He offered an insightful overview of India’s scientific heritage and its relevance in today’s world. Dr. Dhiman elaborated on this year’s IISF theme, “Vigyan Se Samruddhi: for Aathmanirbhar Bharat”, urging everyone to contribute towards building a self-reliant India that serves the global good.

 

Details of activities, exhibitions and highlights proposed during the IISF were also shared, the students also visited the institute and interacted with the scientists. More than 300 students participated in the program. 

सी.एस.आई.आर.- हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान

CSIR - Institute of Himalayan Bioresource Technology

Please select your preferred language to enter the website

अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें